MRI करने से पहले क्या करे?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 09:56

MRI स्कैन वाले दिन आप खाना और पानी ले सकते हैं और जरूरी दवाएं भी। कुछ मामलों में स्कैन से 4 घंटे पहले तक ही खाने को कहा जाता है। इसके लिए आप अपने डॉक्टर से सलाह लें। एमआरआई कराने के लिए मेकअप करके बिलकुल ना जाएं क्योंकि उसमें किसी मेटल का पाउडर हो सकता है। जिस व्यक्ति की MRI करानी हो, उसका पिछला तमाम मेडिकल रेकॉर्ड साथ ले जाएं। वैसे तो मेडिकल स्टाफ आपसे यह जरूर पूछेगा कि आपके पास कोई मेटल की चीजें तो नहीं हैं। अगर न भी पूछे तो आपको पता होना चाहिए कि जांच के लिए आपको किस तरह जाना है।

एमआरआई टेस्ट कराने से पहले ये बातें भी जान लें


एमआरआई टेस्ट के पहले आपको कुछ सवालों के सही-सही जवाब देने होते हैं। इन प्रश्नों के जवाबों के माध्यम से डॉक्टर आपके बारे में सारी जानकारी प्राप्त कर लेते हैं और आपकी सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाते हैं। इन सवालों के माध्यम से रेडियोलॉजिस्ट ये भी जान लेते हैं कि पहले आपकी किसी तरह की सर्जरी तो नहीं हुई या कोई डिवाइस आपके शरीर में लगाया तो नहीं गया। क्योंकि एमआरआई के दौरान ऐसी स्थिति में समस्या पैदा हो सकती है।


एमआरआई स्कैनर तस्वीरें लेते वक्त बहुत आवाज करता है और यह बेहद सामान्य है। हो सकता है डॉक्टर इस दौरान आपको किसी तरह के हैडफोन लगाने के लिए दे सकता है या आप गाने भी सुन सकते हैं।


अगर इस टेस्ट में डाई या कॉन्ट्रास्ट की मदद होती है तो इसे इंजेकशन के माध्यम से आपकी नसों में डाला जा सकता है। इससे ठंडक जैसा अहसास होता है। डाई के माध्यम से शरीर के कुछ अंग ठीक तरह से तस्वीर में नजर आते हैं।


याद रखें कि डॉक्टर ने आपको एमआरआई की सलाह इसलिए दी है, जिससे शरीर के बारे में कुछ जरूरी जानकारियां जुटाई जा सकें। अगर आपको इसकी प्रक्रिया को लेकर कोई और सवाल हैं, तो डॉक्टर से इस बारे में जरूर पूछें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info